समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में बड़ा एक्शन! 27 लाख से अधिक सिम कार्ड बंद होने वाले हैं, लिस्ट में कहीं आपका नंबर तो नहीं?

बिहार में 27 लाख से ज़्यादा सिम कार्ड बंद होने वाले हैं। दूरसंचार विभाग ने साइबर क्राइम रोकने के लिए ये कदम उठाया है। 9 से ज्यादा सिम रखने वालों को 3 महीने में 9 सिम चुनने होंगे। नहीं तो 10वां सिम अपने आप बंद हो जाएगा।

27.55 लाख लोगों के पास 9 से अधिक सिम कार्ड

दूरसंचार विभाग ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है। बिहार में 27.55 लाख लोगों के पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं। ऐसे लोगों को 3 महीने का वक्त दिया गया है। इस दौरान उन्हें 9 सिम चुनने होंगे। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका 10वां सिम बंद कर दिया जाएगा। ये नियम सभी सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के सिम कार्ड पर लागू होगा।

IMG 20241130 WA0079

साइबर अपराधी कई सिम कार्ड लेकर करते थे ठगी

साइबर अपराधी एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड लेकर ठगी करते थे। इसलिए सरकार ने सिम कार्ड की संख्या सीमित कर दी है। पहले कोई सीमा नहीं थी, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे थे। अब उम्मीद है कि इस कदम से साइबर अपराध कम होगा।

IMG 20250125 WA0063IMG 20230604 105636 460

3 लाख सरकारी और 24 लाख प्रावेट कंपनियों के सिम

चिह्नित किए गए नंबरों में 3 लाख सरकारी और 24 लाख प्राइवेट कंपनियों के सिम हैं। दूरसंचार विभाग ने सभी कंपनियों को सूचना दे दी है। कंपनियों को अपने ग्राहकों को भी ये जानकारी देने को कहा गया है। 90 दिन बाद अतिरिक्त सिम बंद कर दिए जाएँगे।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledदूरसंचार विभाग ने बताया कि पहले सिम कार्ड इस्तेमाल करने की कोई सीमा नहीं थी। लेकिन साइबर अपराधी इसका गलत इस्तेमाल करने लगे। वे एक ही नाम पर कई सिम लेकर साइबर ठगी करते थे। इसलिए सरकार ने सिम कार्ड रखने की संख्या तय कर दी।

IMG 20250204 WA0010IMG 20240904 WA0139IMG 20241218 WA0041IMG 20250126 WA0106IMG 20230818 WA0018 02