Bihar

राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा.., CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत के विरोध में पोस्टर

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब पटना में एक पोस्टर के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर निशाना साधा गया है। एक बात यह भी है कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत की अभी तक राजनीति में एंट्री नहीं हुई और ना ही उनकी सियासी पारी को लेकर अभी तक किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है। हालांकि, कई नेता यह जरूर कह चुके हैं कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो यह अच्छी बात है।

इन सब के बावजूद अब पटना में पोस्टर लगा कर निशांत पर निशाना साधा गया है और लिखा गया है कि राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। जो पोस्टर सामने आया है उसमें लिखा गया है, ‘राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा। हरनौत की जनता जिसको चाहेगी राजा वही बनेगा। निशांत कुमार VS रवि गोल्डन कुमार। 2025 हरनौत विधानसभा चुनाव।’ इसके अलावा इस पोस्टर पर निशांत कुमार और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर है।

इसके अलावा रवि गोल्डन कुमार की एक तस्वीर भी इस पोस्टर में लगी है। रवि गोल्डन कुमार को प्रजा का बेटा बताते हुए कहा गया है कि वो कांग्रेस से हरनौत विधानसभा के भावी उम्मीदवार हैं।

आपको बता दें कि हरनौत विधानसभा क्षेत्र बिहार के नालंदा जिले में आता है। यह राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जिला भी है। खुद नीतीश कुमार भी इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और जीते भी हैं। हालांकि, निशांत के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर अभी तक उनके तरफ से या फिर उनके पिता और सीएम नीतीश कुमार की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

26 मिनट ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

39 मिनट ago

रोसड़ा में 4 साल की बच्ची से पिता के दोस्त ने की हैवानियत, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…

2 घंटे ago

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

11 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

11 घंटे ago