Samastipur

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य ईवीएम एवं वीवीपीएटी गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोदाम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों तथा तकनीकी स्थिति की गहनता से जांच की। परिसर में तैनात सुरक्षा बलों की उपस्थिति का सत्यापन किया और सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे की रिकॉर्डिंग व्यवस्था को देखा।

उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। ​मशीनों के व्यवस्थित रखरखाव, नमी से बचाव, तापमान नियंत्रण और गोदाम परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान गोदाम में अधिकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवागमन हेतु संधारित की जाने वाली लॉग बुक की जांच की गई और सभी प्रविष्टियों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आपात स्थिति से निपटने के लिए लगाए गए अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता तथा वैधता की जांच की।

सुरक्षा प्रबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण रिपोर्ट को ससमय भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया। ​इस निरीक्षण के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिन्होंने गोदाम की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, गोदाम प्रभारी एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

30 मिनट ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

2 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

3 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

3 घंटे ago

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

21 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

1 दिन ago