बिहार में 27 लाख से ज़्यादा सिम कार्ड बंद होने वाले हैं। दूरसंचार विभाग ने साइबर क्राइम रोकने के लिए ये कदम उठाया है। 9 से ज्यादा सिम रखने वालों को 3 महीने में 9 सिम चुनने होंगे। नहीं तो 10वां सिम अपने आप बंद हो जाएगा।
27.55 लाख लोगों के पास 9 से अधिक सिम कार्ड
दूरसंचार विभाग ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया है। बिहार में 27.55 लाख लोगों के पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड हैं। ऐसे लोगों को 3 महीने का वक्त दिया गया है। इस दौरान उन्हें 9 सिम चुनने होंगे। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनका 10वां सिम बंद कर दिया जाएगा। ये नियम सभी सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के सिम कार्ड पर लागू होगा।
साइबर अपराधी कई सिम कार्ड लेकर करते थे ठगी
साइबर अपराधी एक ही व्यक्ति के नाम पर कई सिम कार्ड लेकर ठगी करते थे। इसलिए सरकार ने सिम कार्ड की संख्या सीमित कर दी है। पहले कोई सीमा नहीं थी, जिसका फायदा अपराधी उठा रहे थे। अब उम्मीद है कि इस कदम से साइबर अपराध कम होगा।
3 लाख सरकारी और 24 लाख प्रावेट कंपनियों के सिम
चिह्नित किए गए नंबरों में 3 लाख सरकारी और 24 लाख प्राइवेट कंपनियों के सिम हैं। दूरसंचार विभाग ने सभी कंपनियों को सूचना दे दी है। कंपनियों को अपने ग्राहकों को भी ये जानकारी देने को कहा गया है। 90 दिन बाद अतिरिक्त सिम बंद कर दिए जाएँगे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…