बिहार के नवादा में किऊल-गया रेलखंड पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर अज्ञात लोगों द्वारा पत्थरबाजी किया गया था. जिसमें ट्रेन में लगे शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे. जिसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आयी और आरपीएफ ने ट्रेन पर पत्थर फेंकने के वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 युवकों को गिरफ्तार किया है. वहीं, अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. यह घटना केजी रेलखंड में संचालित जसीडीह-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर वारिसलीगंज-काशीचक के बीच हुई थी.
नवादा में 12 पत्थरबाज गिरफ्तार:
आरपीएफ नवादा के सहायक उप निरीक्षक जीवन लाल राम ने बताया कि 15 जनवरी और 17 जनवरी को ट्रेन नंबर 22500 डाउन वाराणसी से जसीडीह जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर वारिसलीगंज-काशीचक रेलवे स्टेशन के बीच बदमाशों द्वारा पत्थर चलाकर ट्रेन को क्षति पहुंचाई गई है. आरपीएफ ने पत्थर चलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की और एक दर्जन युवाओं को चिह्नित कर गिरफ्तार किया है. वहीं, अन्य उपद्रवियों की पहचान में आरपीएफ की टीम जुटी है.
आरपीएफ कर रही जागरूक:
उन्होंने बताया गया है कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट किउल में अब तक 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है. ट्रेन पर पत्थर चलाने वालों के विरुद्ध धर-पकड़ जारी है. उन्होंने कहा कि आरपीएफ द्वारा रेल ट्रैक किनारे के ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने और रेल से छेड़छाड़ नहीं करने और रेलवे लाइन पर अनावश्यक घूमने से मना करते हुए जागरूक किया जा रहा है.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…