Bihar

गांधी, सुभाष, भगत सिंह, कबीर, नानक… राहुल गांधी पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, PK पर कसा तंज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में बिहार की जातीय गणना पर अपने बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एनडीए के सभी दल हमलावर है। इस बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का राहुल गांधी पर बड़ा बयान आया है। पप्पू यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की तुलना महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, कबीर दास और गुरु नानक से एक साथ कर दी। उन्होंने राहुल गांधी बगैर किसी लालच के राजनीति करते हैं और उन्होंने खुद प्रधानंत्री की कुर्सी को लात मार दिया।

एक मीडिया को दिए बयान में पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी पांच प्रधानमंत्रियों की गोद में पले हैं और देश की 140 करोड़ जनता की चिंता करते हैं। वे किसान, महिला, बेरोजगार, गरीब सब की बात करते हैं। उनका व्यक्तित्व महात्मा गांधी, सुभाष चंद्रबोस, गुरु नानक, संत कबीर और भगत सिंह के समान है। वे अनवरत आम आदमी की खुशियों में लगे रहते हैं। जिनके साथ डबल इंजन की सरकार जुल्म करती है उनके साथ राहुल गांधी खड़े हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि वे एक माह से प्रयास कर रहे थे कि राहुल गांधी बीपीएससी के सत्याग्रही छात्र छात्राओं से आकर मिलें। वे खुद चलकर पटना आए और आन्दोलन कर रहे छात्रों के पास जाकर मुलाकात की और उनकी बातें सुनी। प्रशांत किशोर का नाम लिए बगैर पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने उन नेताओं को संदेश दिया है जो छात्रों के बहाने अपनी राजनीति चमका रहे हैं। अपने फायदे के लिए छात्रों का इस्तेमाल करते हुए दलाली कर रहे हैं। उन्हें राहुल गांधी से सीख लेना चाहिए। पप्पू यादव ने कहा कि छात्रों की आगे भी लड़ी जाएगी। 31 मार्च के बाद सदन में 193 के तहत बहस कराने का प्रयास किया जाएगा। बिहार में जबतक पेपर लीक का मामला सॉल्व नहीं होगा तबतक हमारी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

2 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

7 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से मजदूर की मौ’त, 8 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…

9 घंटे ago