बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्यसभा सांसद संजय यादव से 20 करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है। सांसद ने इस संबंध में पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को सांसद एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने संजय यादव से 20 करोड़ रुपये मांगे और रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस धमकी देने वाली कॉलर की पहचान करने में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि इस संबंध में सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हरियाणा के डीजीपी समेत कई अन्य उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने सांसद संजय यादव एवं उनके परिवार के लोगों की सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है।
बता दें कि संजय यादव बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी हैं। वह हरियाणा के रहने वाले हैं। वह तेजस्वी के निजी सलाहकार के रूप में पहचाने जाते हैं। पिछले साल पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर संजय यादव को राज्यसभा भेजा था। उस दौरान वे सियासी गलियारों में चर्चा में आए थे।
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…