Bihar

पटना में दिनदहाड़े 50 लाख की लूट, अंगूठी देखने घुसे थे अपराधी, हथियार के बल पर ज्वेलरी और कैश ले उड़े

राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है। दानापुर के सगुना मोर खगौल रोड स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में अपराधियों ने 50 लाख की लूट की है। यह घटना दुकान खुलते ही हुई, जब दो अपराधी अंगूठी देखने के बहाने आए और बाद में अपने साथियों के साथ हथियार लहराते हुए दुकान में घुस गए। अपराधियों ने दुकान के स्टाफ को बंदूक दिखाकर एक जगह खड़ा कर दिया और उनके मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद उन्होंने दुकान से 50 लाख की सोने की ज्वैलरी और 30 हजार कैश लूट लिए। अपराधी खगौल रोड की तरफ निकल गए।

ग्राहक बनकर घुसे थे दो अपराधी

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ज्वेलरी शॉप के स्टाफ ने फौरन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दानापुर वन के डीएसपी भानु प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने शॉप में लगे सीसीटीवी को खंगाला और स्टाफ से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार को शोरूम खुलते ही पहले दो अपराधी ग्राहक बनकर आए। एक ने कहा कि अंगूठी देखनी है। हमलोग डायमंड रिंग दिखाने लगे। इसी बीच दूसरे अपराधी ने कहा कि “रुकिए मैं अपनी भाभी को बुलाकर ला रहा हूं। वह रिंग पसंद कर देंगी।” कुछ ही देर बाद वह अपराधी अपने साथ चार से पांच सहयोगियों के साथ शॉप में घुस गया। सभी के पास हथियार थे।

 50 लाख रुपये के सोने व हीरे के जेवरात लूटे

जीवा ज्वेलरी शॉप के स्टाफ ने हथियार लेकर घुसे अपराधियों को देखकर हमलोग डर गए। जब तक कुछ सोचते तब तक अपराधियों ने हथियार के बल पर सभी को एक जगह खड़ा कर दिया। हमलोगों का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद शॉप में रखे करीब 50 लाख रुपये के हीरे व सोने के जेवरात और 30 हजार कैश लूटकर फरार हो गए।

दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की बात सामने आयी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

4 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

6 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

12 घंटे ago