Bihar

बिहार: प्रेमी के घर जाकर प्रेमिका और उसकी मां जहर खाकर दे दी जान; जानिए कारण

गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के दयाराम मठिया गांव में मां और बेटी ने सुसाइड कर लिया। हैरान करने वाली बात यह भी है कि लड़की अपनी मां के साथ प्रेमी के घर गई। मां-बेटी ने लड़के वालों पर शादी का दबाव बनाया। अचानक विवाद होने लगा। देखते ही देखते मां-बेटी ने जहर खाकर लिया। आननफानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन डॉक्टर ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृत की पहचान पश्चिमी चम्पारण जिले के ठकराहा थाना क्षेत्र के ठकराहा गांव निवासी हरेंद्र मिश्रा की पत्नी मीरा देवी और बेटी काजल मिश्रा के रूप में किया गया।

इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई

घटना के मामले में डायल 112 के सुग्रीव कुमार ने बताया कि उनके मोबाइल पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर दयाराम मठिया गांव निवासी हरेंद्र मिश्रा द्वारा फोन कर बताया गया कि मृतका काजल कुमारी और उसकी मां मृतका मीरा देवी उसके घर पहुंची है और हंगामा कर रही है साथ ही जहर खा ली है। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर दोनों को अचेतावस्था में तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने तत्काल प्राथमिक उपचार करना शुरू कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। इसकी सूचना कुचायकोट थाना की पुलिस को दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हरेंद्र मिश्रा को हिरासत में लिया गया

वहीं इस मामले में में कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि जलालपुर दयाराम मठिया गांव निवासी हरेंद्र मिश्रा के बेटा सूरज मिश्रा का ठकराहा गांव में रिलेशन था जहां उसका आना जाना होता था। इस दौरान ठकराहा गांव निवासी मंतोष मिश्रा के बेटी काजल मिश्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन किसी कारणवश शादी नहीं हुई। इसको लेकर मृतका ने बगहा थाना में लिखित आवेदन भी दी थी। लेकिन गुरुवार की रात दोनों मां बेटी सूरज मिश्रा के घर पहुंची और शादी का दबाव देने लगी। इसी बीच बात विवाद हुआ और दोनो मां बेटी ने जहर खा ली। सूरज के पिता हरेंद्र मिश्रा द्वारा डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अचेत मां बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाई लेकिन इलाज के दौरान देर रात करीब दो बजे दोनो की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई है। जबकि हरेंद्र मिश्रा को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

11 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago