Bihar

बिहार: ATM में फेवीक्विक लगा पहले कार्ड चुराते फिर पैसे उड़ाते, जान लीजिये इनका तरीका वर्ना आप भी हो सकते हैं अगला शिकार

एटीएम में फेवीक्विक लगा कार्ड उड़ाकर रुपये निकासी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के तीन बदमाशों को राजधानी पटना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, 15 हजार नकदी, दो बाइक, छह मोबाइल आदि बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों में नवादा के दो और एक गया का रहने वाला है। सभी के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं।

एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 21 अक्टूबर को सीतामढ़ी के हलीलपुर डुमरीकला निवासी अभिजीत कुमार ने आरपीएस मोड़ के पास यूनियन बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गया था। उसका एटीएम में कार्ड फंस गया। फिर उसके खाते से 18000 रुपये की निकासी कर ली गई थी। इस संबंध में अभिजीत ने रूपसपुर थाने में शिकायत की थी।

इस तरह की कई घटनाओं को देखते हुए सिटी एसपी (पश्चिमी) के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद नवादा के शकुंतलम नगर निवासी रवि कुमार उर्फ अभिराज, हिसुआ के पचाढ़ा निवासी गोपाल कुमार को उसके घर के पास गिरफ्तार किया गया। जबकि गया के फतेहपुर, रजौधा टोला निवासी चंदन को हवाईअड्डा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

क्या है इनका तरीका 

बताया जाता है कि गिरोह बिहार और दूसरे प्रदेशों में भी जाल फैलाए हुए है। ये लोग एटीएम में रुपए निकालने वाले को अपना निशाना बनाते हैं। पहले से एटीएम में कार्ड डालने वाली जगह पर फेवीक्विक डाल देते हैं। जिससे कार्ड डालते ही फंस जाता है। इसके बाद एटीएम के अंदर गिरोह के लोगों का ही नंबर लगाए रहते हैं। जिस पर संपर्क करने को कहते है। जब पीड़ित बाहर बात करने लगता है।

इसी बीच बदमाश पिलाश की मदद से कार्ड निकाल कर फरार हो जाते थे और उससे राशि की निकासी करते थे। एएसपी ने बताया कि अभिराज के खिलाफ रूपसपुर, कंकड़बाग और गर्दनीबाग में आधा दर्जन, चंदन कुमार के खिलाफ रूपसपुर,रामपुर, गर्दनीबाग, सिविल लाइन थाने में सात मामले दर्ज हैं। जबकि गोपाल के खिलाफ रूपसपुर और गर्दनीबाग में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago