Bihar

2020 में पीक हो गया, अब नीचे ही जाएंगे; तेजस्वी के अलविदा यात्रा बयान पर संजय झा का पलटवार, बता दी औकात?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर राजनीति जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे नीतीश कुमार की अलविदा यात्रा बताया था। यात्रा के खर्च को लेकर तेजस्वी लगातार मुख्यमंत्री समेत पूरी सरकार और एनडीए पर हमला करते रहते हैं। अब जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में राजद का पीक था। अब वे नीचे ही आएंगे। किसका अलविदा होगा यह जनता तय करेगी। उन्होंने तेजस्वी यादव को बिहार की चार सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के परिणाम का आइना भी दिखाया।

पत्रकारों ने संजय झा से पूछा कि तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की यात्रा को अलविदा यात्रा बता रहे हैं। इसके जवाब में जदयू नेता ने कहा कि अलविदा के लिए तो जनता मालिक है। जनता ही यह तय करती है कि किसको अलविदा कहना है। जो बोल रहे हैं उनका 2020 में पीक हो गया। अब उससे नीचे ही आएंगे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट उनके सामने है। पिछली बार 2020 में कुछ कन्फ्यूजन के कारण उनको फायदा हुआ और इतनी सीटें मिल गईं। लेकिन बिहार में उनका अपर लिमिट 25-30 से ज्यादा नहीं है। 2025 में जनता यह बता देगी।

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पहला चरण 23 दिसम्बर से शुरू हो रहा है। सीएम अपनी यात्रा का आरंभ पश्चिमी चंपारण से करने जा रहे हैं। 24 दिसम्बर को वे पूर्वी चंपारण में प्रगति यात्रा पर रहेंगे और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। 25 दिसम्बर को क्रिसमस की छुट्टी पर यात्रा नहीं होगी। उसके बाद 26 दिसम्बर को शिवहर एवं सीतामढ़ी, 27 दिसम्बर को मुजफ्फरपुर और 28 दिसम्बर को वैशाली की यात्रा पर रहेंगे।

28 दिसम्बर को प्रगति यात्रा का पहला चरण पूरा हो जाएगा। इस यात्रा पर 225 करोड़ की राशि खर्च होने वाली है। तेजस्वी यादव और लालू यादव इसे फिजूलखर्ची बता रहे हैं। नीतीश कुमार ने पहले इस यात्रा का नाम महिला संवाद यात्रा रखा था। लेकिन राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कह दिया कि यात्रा के बहाने आंख सेकने निकल रहे हैं। उसके बाद महिला संवाद यात्रा को थगित कर और प्रगति यात्रा का ऐलान कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

26 मिनट ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

8 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

22 घंटे ago