Bihar

इस पद के लिए BPSC को नहीं मिला एक भी योग्य उम्मीदवार, वापस लेनी पड़ी वैकेंसी

बिहार लोकसेवा आयोग की नजर में बिहार में नौकरी और बेरोजगार दोनों है, लेकिन योग्य उम्मीदवार नहीं है. बिहार लोक सेवा आयोग के एक विभाग में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिले. नतीजा है कि बीपीएससी को वैकेंसी वापस लेना पड़ा है.

बीपीएससी ने वैकेंसी वापस लेते हुए कहा कि उन्हें पद के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिला है. इसलिए वैकेंसी वापस लिया जा रहा है. जिन अहर्ताओं को पूरा करने के लिए बीपीएससी ने वैकेंसी में शर्तें रखी थी उसमें एक भी उम्मीदवार उस अनुरूप नहीं मिला. ऐसे में मार्च-अप्रैल 2024 भर्ती का विज्ञापन निकला और अब उसे वापस ले लिया गया है.

अग्निशमन सेवा निदेशक की है तलाश

बीपीएससी ने अग्निशमन सेवा निदेशक सह अग्निशमन पदाधिकारी की भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली थी. इसमें गृह विभाग (आरक्षी शाखा) , बिहार पटना के अधीन बिहार अग्निशमन सेवान्तर्गत निदेशक-सह-राज्य अग्निशमन पदाधिकारी के एक रिक्त पद पर भर्ती निकाली थी, लेकिन एक भी उम्मीदवार तय अहर्ताओं के अनुरूप नहीं मिला. इतना ही नहीं जिस एक पद के लिए योग्य उम्मीदवार की तलाश थी उसके लिखित परीक्षा भी नहीं देनी थी.

ये चाहिए थी योग्यता

विज्ञापन की शर्तों के अनुसार कम से कम 20 वर्ष का अनुभव, शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो ‘साइंस स्ट्रीम से स्नातक या स्नातक (फायर इंजीनियरिंग) या मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल विषय में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट डिग्री के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन कॉलेज, नागपुर से मंडल अधिकारी कोर्स पास या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य संस्थान से वरीय पर्यवेक्षक पदाधिकारी के लिए तय न्यूनतम तीन माह का ट्रेनिंग होनी थी. हालांकि बीपीएससी ने वैकेंसी वापस लेते हुए कहा कि उन्हें एक भी ऐसा उम्मीदवार नहीं मिला जो इन मापदंड के अनुरूप हो.

Avinash Roy

Recent Posts

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

40 मिनट ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

10 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

10 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

10 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

17 घंटे ago