समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए लोन रिकवरी टीम के कर्मी की मंगलवार को पटना के पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर रानी टोल निवासी बालेश्वर मिश्रा के पुत्र संजीव मिश्रा (55 वर्ष) के रूप में हुई है।घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौली पूर्वी निवासी रविंद्र प्रसाद महतो ने मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें धुरलख गांव के वार्ड-10 निवासी मेघु पंडित के पुत्र दीपक कुमार को नामजद किया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, रविंद्र प्रसाद महतो कैपिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में बैंक से जुड़े एनपीए और लोन रिकवरी का काम करते हैं। मृतक संजीव मिश्रा भी उनके सहकर्मी थे। बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा से दीपक कुमार ने स्कार्पियो वाहन लोन पर लिया था। लोन की बकाया राशि की वसूली और वाहन जब्ती की जिम्मेदारी रिकवरी टीम को दी गयी थी। बकाया राशि जमा करने के लिए दीपक को पूर्व में नोटिस भी दिया गया था, लेकिन राशि जमा नहीं की गयी।
इसी क्रम में 17 सितंबर को रिकवरी टीम स्कार्पियो को जब्त करने दीपक के घर पहुंची थी और वहां गाड़ी जब्त करने से पहले वीडियो बना रही थी। आरोप है कि इस दौरान दीपक टीम के सदस्यों को घर के अंदर चलने के लिए कह रहा था। बात नहीं बनने पर वह स्कार्पियो स्टार्ट कर तेजी से वहां से भागने लगा। स्कार्पियो को भागता देखकर रिकवरी टीम के संजीव मिश्रा वाहन के बंफर पर खड़े हो गये।
इसके बाद दीपक ने वाहन तेज गति से भगाया, जिससे धुरलख स्थित एक विवाह भवन के समीप संजीव नीचे गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। सहकर्मियों ने तत्काल संजीव को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। वहां कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को समस्तीपुर लाया जा रहा है। इस संबंध में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना को लेकर आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी। घायल संजीव मिश्रा की मौत के बाद अब मामले में हत्या की धारा जोड़ी जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसरीघरारी चौराहे पर मंगलवार को समस्तीपुर…