बिहार में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप होगा। राजगीर खेल अकादमी के इंडोर हॉल में मार्च 2025 में यह प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी। इसमें 14 देश-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, नेपाल, पाकिस्तान, ईरान, इंडोनेसिया, श्रीलंका, थाइलैंड, पोलैंड, अर्जेंटीना, द. अफ्रीका भाग लेंगे।पाकिस्तान की भी टीम हिस्सा ले सकती है।
राज्य खेल प्राधिकरण के मुताबिक टीमों के नाम अभी संभावित हैं। आयोजन के सिलसिले में रविवार को ईरान से अंतरराष्ट्रीय कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष और एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष बिहार पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण से मुलाकात कर आयोजन पर विस्तार से चर्चा की। पहली बार 2012 में पाटलिपुत्र खेल परिसर में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
रवीन्द्रण शंकरण, महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, ने बताया कि महिला विश्व कप कबड्डी का मार्च में आयोजन होगा। प्राधिकरण और कबड्डी फेडरेशन के बीच जैसे ही एमओयू होगा, तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…