समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सरकारी कार्यालयों के कामकाज को पारदर्शी, तेज और पेपरलेस बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत जिले में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरुआत सबसे पहले ग्रामीण विकास विभाग से की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य विभागों और कार्यालयों में भी इसे लागू किया जाएगा। ई-ऑफिस के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने की।
उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से संचिकाओं का ऑनलाइन संधारण और निष्पादन किया जाएगा। इससे कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता बढ़ेगी। साथ ही कागजी कार्यों में कमी आने से सरकारी कामकाज अधिक सुव्यवस्थित और दक्ष होगा। प्रशिक्षण में डीआरडीए और जिला विकास शाखा के कर्मियों के अलावा जिले के सभी प्रखंडों के संबंधित कर्मी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, पटना के ई-ऑफिस प्रोजेक्ट इंजीनियर वैभव कुमार ने कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने ऑनलाइन संचिका तैयार करने, उसे अग्रसारित करने, अनुमोदन सहित ई-ऑफिस की विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी और व्यवहारिक प्रशिक्षण कराया। प्रशिक्षण के दौरान एनआईसी, समस्तीपुर की टीम ने तकनीकी सहयोग दिया। प्रतिभागियों ने ई-ऑफिस से जुड़ी तकनीकी समस्याओं और प्रक्रियाओं को लेकर सवाल पूछे, जिनका समाधान किया गया। जिला प्रशासन की ओर से ई-ऑफिस के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षण व तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…
समस्तीपुर : शहर के भूमिहीन और भवनहीन प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध…
समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल के धुरलख चौक के समीप 17 सितंबर को स्कार्पियो जब्त करने के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक सवार…