Bihar

पटना में कुख्यात बैंक लुटेरा अजय राय को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, STF का इंस्पेक्टर भी हुआ घायल

बिहार समेत अन्य राज्यों में एक दर्जन से ज्यादा बैंक डकैती कांड को अंजाम देने वाला वांटेड अजय कुमार उर्फ काका शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एसटीएफ के साथ पटना में हुए एनकाउंटर में मारा गया। वह मूल रूप से सारण जिले के रिविलगंज थानांतर्गत नटवर सेमरिया गांव का रहने वाला था। अजय पर सारण के अलावा भोजपुर में भी कई मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को बांह में गोली लगी है। वे खतरे से बाहर हैं।

एसटीएफ को यह सूचना मिली थी कि अजय पटना के जक्कनपुर थाना इलाके में संजय नगर रोड नंबर 10 स्थित एक मकान में किराये पर रह रहा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। एसटीएफ जैसे ही मकान के पहले तल्ले पर पहुंची अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। यह देख टीम का नेतृत्व कर रहे एसटीएफ के इंस्पेक्टर और अन्य जवानों ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की।

इस दौरान एसटीएफ की ओर से चली गोली अपराधी को जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। जबकि, बैंक लुटेरे की एक गोली इंस्पेक्टर दिवाकर के बुलेटप्रेफ जैकेट में लगी और दूसरी उनके बांह में लगते हुए निकल गई। बाद में एसटीएफ के जवान घायल इंस्पेक्टर को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जबकि, लुटेरे को एनएमसीएच में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान डकैत की मौत हो गई।

बिहार से हरियाणा तक बैंक लूट को दिया था अंजाम

गौरतलब है कि अजय ने हरियाणा में भी बैक लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। बीते वर्ष 2023 में इसने अरवल में एक्सिस बैंक में डाका डाला था। अजय पूर्व में निरंतक गिरोह के लिये काम करता था। निरंतक अभी पश्चिम बंगाल के जेल में बंद है। अभी अजय ने पास ही गिरोह की कमान थी।

ऐसे हुआ ऑपरेशन

एसटीएफ के जवानों ने उस मकान को चारों ओर से घेर लिया जिसमें अपराधी के छिपे होने की सूचना थी। इसके बाद एसटीएफ के कुछ जवान घर के मुख्य दरवाजे पर खड़े हो गये। जबकि, इंस्पेक्टर सहित चार जवान पहले तल्ले पर पहुंचे। इसी जगह कमरे में अजय व उसके दो साथी मौजूद थे। एसटीएफ को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अजय के दो साथी मौके से भाग निकले। जबकि, वह कमरे से ही फायरिंग करने लगा। एसटीएफ ने जवाबी कार्रवाई की।

गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस और लुटेरे के बीच हुए एनराउंटर के दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान आसपास के लोग यहां जमा हो गए। लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एसटीएफ के जवानों ने उन्हें अपने-अपने घरों में जाने को कहा। एसटीएफ के जवान सादे लिबास में बुलेट प्रूफ जैकेट पहने और हथियार के साथ मुस्तैद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

2 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

3 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

3 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

13 घंटे ago