Bihar

बिहार में टला ट्रेन हादसा, इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में आग से हड़कंप; लोको पायलट ने दिखाई तत्परता

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर किऊल रेलखंड के बीच धरहरा स्टेशन पर सोमवार की रात करीब साढ़े 8 बजे दानापुर से भागलपुर आ रही ट्रेन नंबर 13402 इंटरसिटी का इंजन में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें और धुंआ उठते देख इंजन चालक ने ब्रेक लगा दी, वहीं यात्रियों में अफरातफरी मची गयी। स्टेशन प्रशासन सहित ट्रैफिक विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और करीब डेढ़ घंटे के बाद ट्रेन को जमालपुर की ओर रवाना किया है।

इस बावत धरहरा स्टेशन मास्टर ललीत कुमार ने बताया कि ट्रेन धरहरा स्टेशन पर जैसी ही पहुंची, वैसे ही इंजन के नीचे से धुंआ उठने लगा, फिर आग पकड़ ली। कोई बड़ी घटना न हो, इसलिए चालक व सहायक चालक सहित गार्ड ने तालमेल बैठाकर गाड़ी को रोक दी।

इसके बाद घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गयी। इधर, जमालपुर किऊल रेलखंड के ट्रैफिक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि मुझे इंटरसिटी का इंजन फेल होने की सूचना मिली थी। लेकिन जब घटना स्थल पहुंचा तो देखा कि इंजन के नीचले हिस्से में आग की लपटें हैं। ऐसी सूरत में इंजन बंद करना लाजमी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों का सदपयोग कर आग पर काबू पा लिया गया है।

इससे पहले इंजन को हटाने और दूसरा इंजन लगाने की जद्दोजहद की जा रही थी। लेकिन शुक्र है कि आग पर काबू पाने के बाद इंजन चालू किया गया। इसके बाद ट्रेन को दस बजे के पहले जमालपुर की ओर रवाना किया गया है। इधर, ट्रेन की इंजन में अगलगी की घटना की सूचना यात्रियों व स्टेशन प्रशासन के बीच अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

1 घंटा ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago