बिहार की राजधानी पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर बुधवार को लाठीचार्ज किया गया। पुलिसकर्मियों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कुछ महिला अभ्यर्थियों पर भी लाठियां बरसाई गईं। इसके बाद अभ्यर्थियों में भारी रोष है।
कई दिनों से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी
हाल ही में हुई बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बुधवार को वे आयोग के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार गर्दनीबाग पर धरना दे रहे बीपीएससी अभ्यर्थी बुधवार दोपहर में आयोग के कार्यालय के बाहर धरना देने पहुंचे। इस बीच पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने के लिए चेताया। जब वे नहीं माने तो उनपर बल प्रयोग किया गया। कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की भी सूचना है। फिलहाल लाठीचार्ज में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार क्यों- पप्पू यादव
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने बिहार सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अभ्यर्थियों के साथ ऐसी क्या दुश्मनी है कि उनके साथ आतंकियों और क्रूर अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। अपने लिए न्याय मांगने वालों पर लाठियों से प्रहार बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बुधवार रात को पुनः धरने पर बैठने का ऐलान किया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…