Samastipur

अटल जी का जीवन छात्रों के लिए एक अमूल्य धरोहर है : डीपीओ मानवेन्द्र कुमार राय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला शिक्षा भवन स्थित बिहार शिक्षा परियोजना के सभाकक्ष में भारत रत्न अटल बिहार वाजपेयी की 100 वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। अध्यक्षता करते हुए डीपीओ एसएसए मानवेन्द्र कुमार राय ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन हर उम्र के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। अटल जी का जीवन विशेष रूप से छात्रों के लिए एक अमूल्य धरोहर है, क्योंकि उनके विचार और आदतें हमें जीवन में सफलता प्राप्त करने का मार्ग दिखाती हैं। अटल जी ने हमेशा अपने जीवन में सिद्धांतों, मेहनत और समर्पण को महत्व दिया, जिससे हर छात्र सीख सकता है।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जुही कुमारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का मानना था कि शिक्षा से ही गरीबी दूर होती है। उन्होंने हमेशा शिक्षा के महत्व को समझा और इसे समाज की प्रगति के लिए अत्यधिक जरूरी बताया। शिक्षक रणजीत कुमार ने उनकी कविता, “क्या हार में,क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत में…”का पाठ करते हुए अटल जी के वास्तविक राष्ट्रवाद पर चर्चा की। शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने अटल जी ने हमेशा अपनी भाषा पर गर्व करने की बात की। उनका मानना था कि अपनी मातृभाषा में आत्मविश्वास से बात करना, भारतीय संस्कृति को सम्मान देना और अपनी भाषा में विचार व्यक्त करना चाहिए।

एचएम श्रीनाथ ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, विपिन मिश्र, मंगलेश कुमार, कपिलेश्वर प्रसाद सिंह, ऋतुराज जायसवाल, मो. तनवीर आलम, बैजू राय, पवन कुमार सहित दर्जनों वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का मानना था कि ज्ञान को बांटना चाहिए। उन्होंने अपने जीवन में जो कुछ भी सीखा, उसे साझा किया और यही उनकी सच्ची धरोहर थी। कार्यक्रम का संचालन एचएम मुकेश केसरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संभाग प्रभारी अर्जुन कुमार ने दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 मिनट ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

15 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

15 घंटे ago