Samastipur

समस्तीपुर भाजपा कार्यालय पर मनाई गयी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- भाजपा के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रध्य् अटल बिहारी वाजपेयी का 100वां जयंती समारोह जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता एवं प्रभात कुमार ठाकुर के संचालन में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। दीप प्रज्वलन के बाद भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि किया। अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा की आज हम यहाँ एक महान आत्मा के 100वें जयंती के अवसर पर इकट्ठे हुए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हम उनकी अद्वितीय विरासत, उनकी राजनीतिक प्रतिभा, और उनके देश के प्रति योगदान को याद करने के लिए जमा हुए हैं।

वाजपेयी जी ने अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं, उनके वाणी में एक अद्वितीय ओज था, जिसने लोगों को प्रेरित किया और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी। वे राष्ट्रवाद के जीते जागते पुरुष थे, उनके प्रधानमंत्री काल मे पाकिस्तान के खिलाफ करागिल युद्ध पर अभूतपूर्व विजय प्राप्त हुआ। उन्होंने भारत को परमाणु सम्पन्न देश बनाया। वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति में एक नए दिशा की शुरुआत की, जिसने देश के विकास को नई गति प्रदान की। उनके प्रधानमंत्र काल में प्रधानमंत्री सड़क योजना, सर्व शिक्षा अभियान, प्रारम्भ हुआ जिसने देश को विकास की नई रफ्तार देने का काम किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि उनकी कविताएँ और लेख देश की संस्कृति और इतिहास को दर्शाते हैं। वाजपेयी जी ने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया, जिसने देश को एक नई दिशा दिखाई। आज के इस अवसर पर, हम वाजपेयी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए कहा कि वे राजनीति में सुचिता के प्रतीक थे, उनको सभी विरोधी दल के नेता सम्मान करते थे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री कौशल कुमार पांडेय, राजीव कुमार चौधरी, प्रेम दास, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री बिरेन्द्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीतांजलि, मनीषा पांडे, मंडल अध्यक्ष दीपक सत्यार्थी, सुजय पासवान, राकेश बबलू, भाजपा नेता प्रदीप शाह शिवे, अमित सम्राट, ललन पाठक, विशुनदेव कुशवाहा, राजू पटेल, ओम प्रकाश विट्टू, राजेश सिंह, हेमंत मिश्रा, राजीव मिश्रा, विकास सिंह , सुशील ठाकुर, उमाशंकर यादव, अरुण राय इत्यादि उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

3 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

12 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

13 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

13 घंटे ago