Bihar

पूरी 70वीं BPSC परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर अड़े छात्र, पटना में अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता की प्रीलिम्स परीक्षा जो 13 दिसंबर को प्रदेश के 912 केंद्रों पर आयोजित की गई उसे रद्द करने की मांग होने लगी है. आयोग ने 911 परीक्षा केंद्र की परीक्षा को निष्पक्ष बताया है और पटना के बापू परीक्षा परिसर के केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया है. इस दिन अभ्यर्थियों ने काफी बवाल किया था.

BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन :

बता दें कि केंद्र पर प्रश्न पत्र देरी से मिलने का मामला सामने आया था. 12000 परीक्षार्थियों की परीक्षा पड़ी थी, लेकिन 5500 ओएमआर शीट ही जमा हो पाए थे. आयोग ने इन 12000 अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा करने की घोषणा की है. लेकिन कई अभ्यर्थी अब पूरी परीक्षा को रद्द कर प्रीलिम्स परीक्षा को दोबारा से पारदर्शी तरीके से आयोजित करने की मांग कर रहे हैं.

री एग्जाम की डिमांड :

बुधवार को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर सैकड़ों छात्र अपने को बीपीएससी अभ्यर्थी बताते हुए पूरी परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया. छात्र नेता दिलीप ने इन अभ्यर्थियों का समर्थन किया और वह भी धरना स्थल पर मौजूद रहे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने पोस्टर लेकर आयोग के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का नारा है-‘एक ही नारा एक ही मांग- री एग्जाम, री एग्जाम’. इस प्रदर्शन को छात्र सत्याग्रह का नाम दिया गया है. छात्र नेता दिलीप का कहना है कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक आयोग पूरी परीक्षा को रद्द करने का निर्णय नहीं लेता है.

‘पूरी परीक्षा की सीसीटीवी जारी हो’ :

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि सिर्फ एक सेंटर की नहीं बल्कि सारे सेंटर की परीक्षा रद्द कराकर री-एग्जाम करवाया जाए. एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द हो गई लेकिन आयोग उस दिन के बाकी 911 सेंटरों का CCTV फुटेज जारी करे. उन्हें परीक्षा के पारदर्शी होने का भरोसा नहीं है.

‘परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच हो’ :

छात्र नेता दिलीप ने कहा कि आयोग कह रहा है कि परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा. ऐसे में सवाल यह है कि जब एक ही परीक्षा के लिए दो अलग-अलग दिन एग्जाम होंगे तो कट ऑफ का निर्धारण कैसे किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि इस पूरी परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए और आयोग के अध्यक्ष इस्तीफा दें.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

8 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

8 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

8 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

15 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

16 घंटे ago