Bihar

पीएम बिरयानी खाने पाकिस्तान जा सकते हैं, टीम इंडिया के जाने में क्या दिक्कत है; चैंपियंस ट्रॉफी विवाद पर बोले तेजस्वी

पाकिस्तान में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी विवाद अभी तक थमा नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाईब्रिड मॉडल का सुझाव दिया है। जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नकार दिया है। भारत-पाकिस्तान के किक्रेट विवाद में अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव कूद गए हैं। इस मामले पर तेजस्वी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरयानी खाने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं, तो भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने में क्या दिक्कत है।

उन्होने कहा कि खेल और राजनीति को मिलाना सही नहीं है, टीम इंडिया के पड़ोसी देश पाकिस्तान जाने पर आपत्ति क्यों है? चैंपियंस ट्रॉफी एक महत्वपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट है। टीम इंडिया को पाकिस्तान जाना चाहिए, दूसरी टीमों को भारत आना चाहिए। क्या हर कोई ओलंपिक में भाग नहीं लेता? भारत को पाकिस्तान क्यों नहीं जाना चाहिए? आपत्ति क्या है?

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन भारतीय टीम ने पड़ोसी देश का दौरा करने से मना कर दिया है। सुरक्षा कारणों के चलते बीसीसीआई ने ये फैसला लिया है। आईसीसी को भी इससे अवगत करा दिया गया है। वहीं इस मामले पर पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि भविष्य में टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के भारत जाने की संभावना नहीं होगी। नकवी ने कहा, यह संभव ही नहीं है कि पाकिस्तान भारत में जाकर सभी टूर्नामेंट खेलता रहे और भारतीय अधिकारी अपनी टीम पाक में खेलने के लिए भेजने को तैयार नहीं हों।

हम ऐसी विषम स्थिति नहीं होने दे सकते। नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल के बारे में पूछे जाने पर हालांकि नरम रवैया अपनाया। उन्होंने इससे पहले कहा था कि पीसीबी इस तरह के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

9 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago