Bihar

बिहार: दिवाली के दिन आग में जिंदा जल गए मां-बेटे, गैस सिलेंडर लीक होने से हुआ हादसा

बिहार में कैमूर में दिवाली के दिन बड़ा हादसा हुआ है. खाना बनाते समय एक घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक हुआ जिससे भीषण आग घर में लग गयी. इस आग की चपेट में आकर मां और बेटे जिंदा जल गये. दोनों की मौत इस हादसे में हो गयी. वहीं इस घटना से एक तरफ जहां पीड़ित परिवार में चित्कार मच गया तो वहीं आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी. इलाके के लोग इस घटना से सहम गए. किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुटी.

दुर्गावती के बहेरा गांव में हुआ हादसा

कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ. स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरा गांव के एक घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर किसी तरह लीक करने लगा और गैस से घर में आग लग गयी. देखते ही देखते गैस सिलेंडर में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान घर में मौजूद एक महिला और उसका मासूम बेटा आग की चपेट में आ गया. हादसे में मां और बेटे दोनों जिंदा जल गए.

मां और बेटे की मौत

मां और बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में उक्त गांव के निवासी सिन्धु केवट की पत्नी किरण देवी (35 वर्ष) तथा घर में सो रहा उनका 8 वर्षीय बेटा गोलू है . घटना के बाद घर के अनेक लोग जो बाहर थे वह मौके पर पहुंचे. घर में लगी आग देखकर परिजनों की चित्कार निकल गयी. परिजन दहाड़ पारकर रोने लगे.

गैस सिलेंडर में लीकेज होने से लगी आग

वहीं दीपावली के दिन सुबह-सुबह हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. लोगों ने बताया कि गैस सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक सिलेंडर में आग पकड़ लिया और देखते ही देखते पूरे घर को अपने लपेटे में ले लिया. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आगे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी थी.सूचना मिलते ही मौके पर पहुची दुर्गावती पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

9 घंटे ago