Bihar

फ्यूज बल्ब हैं, उनका कुछ नहीं हो सकता; पार्टी बनाई तो आरसीपी पर हमलावर हुई जेडीयू

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रहे रामचंद्र प्रसाद सिंह(आरसीपी सिंह) ने बीजेपी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनी ली है। दीपावली के मौके पर उन्होंने एक पार्टी के साथ उन्होंने अपनी सियासी पारी का ऐलान किया। उनकी पार्टी का नाम है आप सब की आवाज(asa)। इस पर बिहार में सियासत भी तेज हो हो गई है। जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने आरसीपी सिंह को फ्यूज बल्ब करार दिया है।

आरसीपी सिंह कभी नीतीश कुमार के सबसे करीबी जेडीयू नेता थे। लेकिन उन्हीं की पार्टी के प्रवक्ता आज आरसीपी पर हमलावर हैं। नई पार्टी बनाने पर जेडीयू के प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा है कि आरसीपी सिंह अब बेकार हो गए हैं। उनकी स्थिति फ्यूज बल्ब वाली हो गई है जिसे कोई इस्तेमाल भी नहीं करता।

जदयू प्रवक्ता ने कहा है कि दीपावली के मौके पर आरसीपी सिंह ने नई पार्टी की घोषणा की है। लेकिन इस अवसर पर कोई भी अपने घर में फ्यूज बल्ब नहीं लगाता है। फ्यूज बल्ब निकाल दिए जाते हैं और नये बल्ब लगाए जाते हैं जिसे शुभ माना जाता है। चुनाव के समय पार्टी बनती रहती है। उनका कुछ नहीं होने वाला है।

दरअसल गुरुवार को आरसीपी सिंह ने दिवाली के मौके पर अपनी नई पार्टी का नाम और झंडे की घोषणा की। पटना में प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने पूरी जानकारी दी। कहा कि उनकी नई पार्टी का शॉर्ट नाम आसा है जिसका फूल फॉर्म है आप सबकी आवाज। इसका झंडा भी तय कर लिया गया है। इसमें तीन रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। आयताकार झंडे में सबसे उपर हरे रंग की पट्टी, बीच में पीली और नीचे नीले रंग की पट्टी होगी। बीच वाली पट्टी पर जो चुनाव चिन्ह मिलेगा उसे प्रिंट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2025 के चुनाव में उनकी पार्टी पूरी मजबूती से लड़ेगी। अभी उनके पास 140 सीटों के लिए उम्मीदवार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

3 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

12 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

13 घंटे ago