देश में फिल्म जगत के लोगों धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक्टर सलमान खान के बाद मिथुन चक्रवर्ती और अब भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। अक्षरा सिंह के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने दो दिन के भीतर 50 लाख रुपए की डिमांड कर दी है और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
धमकी भरा कॉल आने के बाद एक्ट्रेस अक्षरा सिंह काफी परेशान हैं और उन्होंने दानापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में अक्षरा सिंह ने कहा है कि बीते 11 नवंबर की देर रात उनके मोबाइल फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल किया गया। फोन उठाते ही कॉल करने वाले ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
अभिनेत्री ने पुलिस को बताया है कि फोन करने वाले बदमाश ने उनसे कहा है कि दो दिन के भीतर 50 लाख रुपए दो और रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
अक्षरा सिंह के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दानापुर थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और एक्ट्रेस को धमकी देने वाले को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।
पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…
बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…
बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…
समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…