Bihar

बिहार: 1 KM रोड बनाने का खर्च 37 करोड़, कहां बन रही ऐसी सड़क और क्या है खासियत, जानें

रामनगर से कच्ची दरगाह के बीच जल्द ही एक शानदार छह लेन वाली सड़क का निर्माण शुरू होने वाला है। NHAI ने इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया है और अगले दो महीनों में काम शुरू होने की उम्मीद है। 465.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह सड़क 12.60 किलोमीटर लंबी होगी और यह आमस-दरभंगा और पटना रिंग रोड का भी हिस्सा होगी। इस तरह एक किलोमीटर की सड़क बनाने का खर्च लगभग 37 करोड़ रुपए है।

रामनगर-कच्ची दरगाह के बीच छह लेन रोड बनेगा

बिहार सरकार के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण है और इससे राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा। NHAI ने NH 199D पर रामनगर-कच्ची दरगाह छह लेन हरितक्षेत्र गलियारे के निर्माण के लिए 26 नवंबर तक निविदाएं आमंत्रित की हैं।

ये रोड आमस-दरभंगा सड़क परियोजना का ही एक हिस्सा है, जिसका निर्माण चार चरणों में किया जा रहा है। इसमें आमस से रामनगर और कल्याणपुर से बेला-नवादा तक के हिस्से शामिल हैं। कच्ची दरगाह से कल्याणपुर तक पहुंच मार्ग और गंगा नदी पर छह लेन पुल का निर्माण राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा है।

आमस से बेला-नवादा तक शानदार कॉरिडोर बनेगा

रामनगर से कच्ची दरगाह तक इस छह लेन वाली सड़क के बनने से आमस से बेला-नवादा तक एक शानदार कॉरिडोर बन जाएगा। इससे न केवल दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार की यात्रा आसान होगी बल्कि राज्य के विकास को भी नई गति मिलेगी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, ‘इस सड़क के बनने से राज्यवासियों को दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही राज्य के आधारभूत ढांचे के विकास को नया आयाम मिलेगा। सड़क का निर्माण दो साल में पूरा हो जाएगा और निर्माण एजेंसी अगले पांच साल तक इसकी देखरेख करेगी।’

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

8 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

9 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

10 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

11 घंटे ago