Bihar

बिहार में वायु सेना का हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, बाढ़ राहत सामग्री बांटने पहुंचाने के लिए भरा था उड़ान

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर सीतामढ़ी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री लेकर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवान और पायलट सुरक्षित हैं। हादसा मुजफ्फरपुर के औराई में नया गांव के वार्ड 13 में हुआ। हेलिकॉप्टर पानी में गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बाढ़ के पानी में जा गिरा हेलिकॉप्टर

हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर काफी नीचे उड़ान भर रहा था। तभी अचानक उसमें आग लग गई और वह बाढ़ के पानी में जा गिरा। लोगों ने हेलिकॉप्टर को गिरते हुए देखा, जिसके बाद गांव वाले दौड़कर वहां पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

गांव वालो ने हेलिकॉप्टर में सवार सभी जवानों और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गांव वालों ने उन्हें रिलैक्स फील कराने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में आग लगने की वजह से पायलट ने हेलिकॉप्टर की पानी में लैंडिंग करा दी।

सेना ने बयान जारी कर बताई वजह

इस हादसे को लेकर सेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ईंजन फेल होने के बाद पायलट ने पानी में हेलिकॉप्टर को लैंड कराया। सभी एयरफोर्स जवान और पायलट सुरक्षित। पानी में लैंडिंग के दौरान विमान हुआ क्रैश। पायलट और घायल जवानों को इलाज के लिए भेजा जा रहा एसकेएमसीएच। एसडीआरएफ की टीम ने क्रैश होते ही शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago