Bihar

सरकार बनी तो शराबबंदी को उठाकर फेंक देंगे, प्रशांत किशोर ने शराब से टैक्स वसूली कर शिक्षा व्यवस्था बदलने का दिया मंत्र

प्रशांत किशोर ने अपने नए दल जन सुराज पार्टी का ऐलान कर दिया है। नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने के बाद प्रशांत किशोर अपने संबोधन में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राज्य के सीएम नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं पर जुबानी हमला बोला। प्रशांत किशोर ने इस दौरान बिहार में शराबबंदी पर भी अपनी बात रखी। प्रशांत किशोर ने कहा, ‘हमारी सरकार बनेगी तो एक घंटे के अंदर शराबबंदी को उठाकर फेंक देंगे। शराबबंदी और पढ़ाई का लेना-देना है।

अगर बिहार में विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था बनानी है तो 5 लाख करोड़ रुपये चाहिए। शराबबंदी हटाएंगे तो उससे आने वाले टैक्स का पैसा बजट में नहीं जाएगा। नेताजी की सुरक्षा, सड़क, बिजली और पानी में नहीं खर्च होगा। उस पैसे को सिर्फ नई शिक्षा व्यवस्था बनाने में खर्च किया जाएगा। हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का शराबबंदी से नुकसान हो रहा है। अगर 20 साल तक इस पैसे को खर्च करें तो बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदल जाएगी।’

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का बदलाव ही हमारा लक्ष्य है। प्रशांत किशोर ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि अनाज, सड़क और बिजली के लिए वोट करते रहे हैं अब बच्चों की पढ़ाई के लिए वोट कीजिए। वोट किसी को दीजिए पर मुद्दा यही रखें। प्रशांत किशोर ने कहा कि आप वोट किसे देते हैं यह अहम नहीं, महत्वपूर्ण यह है कि किसके लिए वोट देते हैं, किन मुद्दों पर देते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर नवंबर में हम चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव जीत गए तो इन नेताओं का बोरिया-बिस्तर समेटा जाएगा। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आप के भरोसे ठान रहे हैं इसी साल नवंबर में इनका हिसाब-किताब कर दिया जाए। चार विधानसभा क्षेत्रों में महारथियों को धूल चटाना है तो ये सेना लगेगी, आप तैयार हैं ना।

Avinash Roy

Recent Posts

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

2 घंटे ago

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

7 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

8 घंटे ago