Bihar

स्मार्ट मीटर, शराबबंदी, रोजगार… हर जगह नीतीश फेल; दीपांकर भट्टाचार्य ने NDA राज पर उठाए सवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा उपचुनाव की रणभेड़ी बजते ही बिहार का राजनैतिक तापमान काफी बढ़ गया है। राजनैतिक बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। भाकपा माले का बदलो बिहार न्याय यात्रा रविवार को टिकारी पहुंचा। डाक बंगला परिसर में आयोजित सभा में माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने नीतीश कुमार की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में लंबे समय से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का शासन चल रही है। लेकिन राज्य में बुनियादी सवालों पर काम नहीं हुआ।

भाकपा माले नेता ने कहा कि बिहार से गरीबी दूर करने में एनडीए सरकार फेल रही है। उन्होंने नवादा में आगजनी की हुई घटना, स्मार्ट मीटर, आशा, जीविका व आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाओं की मानदेय बढ़ोतरी व सरकारी कर्मी का दर्जा देने, शराबबंदी, रोजगार, शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

दीपाकंर भटाचार्य ने कहा कि बिहार उत्पात और उन्माद का राज्य बनता जा रहा है। इस राज्य में गरीबों को उनकी मूंछ रखने पर हत्या कर दी जाती है। हिन्दू मुसलमान में बांटा जा रहा है। श्री भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि राज्य व केंद्र सरकार संविधान से नहीं मनुस्मृति से चलाई जा रही है। आगामी 27 अक्टूबर को पटना में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, हटिया तक चलेगी मौर्य एक्सप्रेस; रीमॉडलिंग कार्य के चलते रेलवे का फैसला

समस्तीपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य…

9 घंटे ago

26 जिलों की मौजूदगी में समस्तीपुर की प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षक सुभीत को ‘फेस ऑफ ट्रेनर’ की उपाधि

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय योजना निर्माण कार्यशाला में समस्तीपुर के लिए उस समय गौरव का क्षण…

10 घंटे ago

बिहार के बरौनी से गुजरात के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी होगा ठहराव

Amrit Bharat Express: रेल यात्रियों को जल्द ही एक और अमृत भारत एक्सप्रेस की सुविधा…

10 घंटे ago

बिहार में हाईवे पेट्रोलिंग को मिली रफ्तार, 58 नए वाहन उतरे; हादसे के बाद गोल्डन आवर में मिलेगी मदद

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में होने वाली मौत को कम करने और यातायात व्यवस्था…

21 घंटे ago

कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, समस्तीपुर समेत सभी जिलों के लिए प्रभारी IPS की तैनाती; DGP को देंगे रिपोर्ट 

समस्तीपुर : बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से…

1 दिन ago

दलसिंहसराय के सरदारगंज एंव उजियारपुर के चांदचौर में पुलिस पिकेट खोलने की कवायद शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के मद्देनजर दलसिंहसराय शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सरदारगंज…

1 दिन ago