Bihar

“PM मोदी 10 वर्षों से लोगों को बना रहे मूर्ख” सरकारी शिक्षिका ने दिया ऐसा ट्रांसलेशन, मच गया बवाल

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने बच्चों को हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए एक वाक्य दिया, जिसको लेकर बवाल मच गया है. मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और उसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की. शिक्षा विभाग ने मामले में शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की है. वहीं इसे लेकर लोगों में आक्रोश भी व्याप्त है.

महिला टीचर ने बच्चों से जिस हिंदी वाक्य का अनुवाद करने को कहा था, “प्रधानमंत्री मोदी 10 वर्षों से लोगों को बना रहे मूर्ख.” बताया जाता है कि भोरे प्रखंड के डीह जैतपूरा में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका सुल्ताना खातून बीते पांच अक्टूबर को अंग्रेजी का क्लास ले रही थी. इस दौरान उन्होंने बच्चों को एक अनुवाद दिया. जिसमें उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 वर्षों से लोगों को बना रहे मूर्ख.” इस पर इंग्लिश ट्रांसलेशन कर दिखाइए. स्कूल से घर जाने पर बच्चों ने यह बातें अपने-अपने अभिभावकों से कही.

अभिभावक इसकी लिखित शिकायत लेकर प्रखंड शिक्षा अधिकारी लखींद्र दास के पास पहुंचे. मामले की गंभीरता को लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की गई है. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया है और बीईओ से अबतक की जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. बता दें कि ये विद्यालय भोरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यह विद्यालय आता है, जहां के विधायक सुनील कुमार हैं. फिलहाल बिहार में शिक्षा मंत्री भी हैं और उनके क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग कर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है.

मामले को लेकर लोगों ने शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास ने कहा कि पढ़ाने के क्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक लोक सेवक को शोभा नहीं देता. इसलिए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है. जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

5 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

6 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

6 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

6 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

12 घंटे ago