बिहार में हो रहे जमीन सर्वे में बड़ा फैसला आ सकता है। नीतीश सरकार उन लोगों को जमीन का मालिकाना हक दे सकती है, जो ज़रूरतमंद हैं और लंबे समय से सरकारी ज़मीनों पर रह रहे हैं। राजस्व विभाग इस पर विचार कर रहा है और जल्द ही घोषणा हो सकती है। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम बनाए जाएंगे, तभी किसी को ज़मीन का हक मिलेगा। इसकी जानकारी जमीन सर्वे में अपलोड की जाएगी। अभी तक कोई अधिकारी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है।
तीन पीढ़ियों से सरकारी जमीन पर रहने वालों को मिलेगा जमीन का हक?
जिन लोगों के परिवार तीन पीढ़ियों से सरकारी जमीन पर रह रहे हैं, सरकार उनके रिकॉर्ड की जांच करेगी। सब कुछ सही पाए जाने पर ही उन्हें ज़मीन का मालिकाना हक दे सकती है। यह हक सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जो गरीब हैं और जिनके पास रहने का कोई और ठिकाना नहीं है। सरकार यह तय कर रही है कि ऐसे लोगों की पहचान कैसे की जाए। इन सभी बातों पर फैसला होने के बाद ही सरकार कोई आदेश जारी करेगी।
लगभग डेढ़ लाख सरकारी जमीन पर कब्जा
सरकारी जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जे हैं। सर्वे पूरा होने के बाद ही पता चलेगा कि कितनी जमीन पर कब्जा है। अनुमान है कि लगभग डेढ़ लाख जमीन पर कब्जा है। सरकार ऐसे लोगों को सख्ती से हटाएगी। इसके लिए जल्द ही अभियान शुरू होगा।
राजस्व विभाग पहले ही जिलों को सरकारी जमीन खाली कराने का आदेश दे चुका है। यह अभियान जारी है। लेकिन, सर्वे में कब्जा करने वालों को कोई राहत नहीं मिलेगी। अगर कहीं भी कब्जे की आशंका हुई, तो जमीन तुरंत खाली कराई जाएगी।
मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के मुजफ्फरपुर स्टेशन यार्ड में जलजमाव की समस्या के स्थायी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की ओर से एक मॉक ड्रिल…
समस्तीपुर : सरकार ने जिन वादों और झांसे के दम पर चुनाव जीता है, अगर…
समस्तीपुर : मधुबनी जिले के सकरी थाने की पुलिस व डीआईयू की टीम ने बुधवार…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोखरैरा गांव में शराब की सूचना देने के आरोप…