Bihar

बिहार: लड़की का खींचा बाल और लड़के को मारा समूचे ईंट से.. प्यार करने की तालिबानी सजा!

बिहार के जमुई में मनचले युवकों ने एक प्रेमी जोड़े की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी। प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो टाउन थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाका के पहाड़ी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक और युवती बैठकर बात कर रहे हैं। इस दौरान कुछ युवक वहां पहुंचते हैं और गाली देते हुए मारपीट करना शुरू कर देते हैं।

युवकों ने ईंट से भी प्रेमी जोड़े को मारा

जानकारी के अनुसार, मनचले युवकों ने युवक की ईंट से मारकर भी पिटाई की। इस दौरान प्रेमी जोड़े चीख और चिल्ला रहे हैं। खुद छोड़ने के लिए गुहार लगा रहे हैं। दोनों हाथ जोड़कर माफी मांग रहे हैं लेकिन किसी युवक को दया नहीं आई और काफी देर तक पिटाई करते रहे। प्रेमी जोड़े की गलती इतना ही थी कि वे दोनों पहाड़ी पर बैठक आपस में बातें कर रहे थे।

इस इलाके के रहने वाले हैं प्रेमी जोड़े

यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है। बताया जाता है कि प्रेमिका उझंडी इलाके की रहने वाली तो प्रेमी युवक बोधवन तालाब इलाके का रहने वाला है। दोनों बालिग हैं। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और मिलने के लिए सुनसान जगह पर दोनों पहुंचे थे तभी इसकी भनक स्थानीय युवकों को लग गई। उसके बाद मनचले युवकों ने प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई कर दी।

युवकों ने पिटाई के बाद करा दी शादी

हालांकि ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि फिर बाद में दोनों की शादी भी करा दी गई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि घटना एक सप्ताह पहले की है और वीडियो वायरल होने के बाद भी इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। फिलहाल पीड़ित की तरफ से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago