समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर धमौन गांव में एक झाड़ू की वजह से महिला की हत्या हो गई। बताया जाता है कि घर के आंगन में झाड़ू के विवाद में 23 अक्टूबर को विवाद के बाद गोतिया ने महिला की लाठी और डंडा से पिटाई कर दी थी। गंभीर हालत में महिला का पटना में एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा था। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद देर रात महिला का शव गांव में आते ही आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया।
इस संबंध में एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे पटोरी थाना अन्तर्गत चांदपुर धमौन गांव में यह घटना हुई। मनीष कुमार राय की पत्नी मानती देवी झाड़ू खरीद कर लायी थी जिसे अपने आँगन में रखी थी। उक्त नये झाड़ू के जगह पर किसी ने पुराना झाड़ू रख दिया था। जिस पर मानती देवी गाली ग्लौज करने लगी।
इस पर मनीष कुमार की चाची संगीता देवी, चचेरा भाई लक्ष्मण कुमार, चचेरा भाई मोहन कुमार व चाचा जुलूम राय उर्फ अर्जुन ने मनीष कुमार की मां मानती देवी एवं पत्नी कविता देवी को लाठी- डंडा से मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इलाज के लिए दोनों को पटना के निजी अस्पताल ले जाया गया।
जहां इलाज के कम में 24 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे मनीष कुमार राय की पत्नी कविता देवी की मृत्यु हो गई, जिसके शव का पोस्टमार्टम एनएमसीएच पटना में हुआ। इसके संबंध में पटोरी थाना में काण्ड संख्या 413/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी जुलुम राय उर्फ अर्जुन राय को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी की जा रही है।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन…