Bihar

बिहार: मां दुर्गा, राम दरबार, राधा-कृष्ण की मूर्ति तोड़ी; लाठी-डंडा लेकर भीड़ ने थाना घेरा, 3 घंटे जाम रही सड़क; एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सन्हौला शिव शक्ति मंदिर में तोड़फोड़ के बाद जमकर हंगामा हुआ। असामाजिक तत्वों ने मंदिर में राम-लक्ष्मण, माता सीता, राधा- कृष्णा और मां दुर्गा की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।

लोगों ने थाना परिसर में घुसकर जमकर हंगामा किया। लाठी-डंडे के साथ लोग सड़क पर उतर आए। सन्हौला से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग को थाना के पास जाम कर दिया। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के तालाब स्थित दुर्गा मंदिर की है।

स्थानीय लोग दोषी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इधर लोगों की भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई। पुलिस-प्रशासन के समझाने पर करीब 3 घंटे बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया है।

प्रतिमा क्षतिग्रस्त की सूचना पर इलाके के सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोगों का मांग है कि इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। अपराधियों की जब तक गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक हम लोग प्रदर्शन करते रहेंगे।

आक्रोशित लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस बल, स्पेशल फोर्स और कई थानेदार मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे।

पुलिस ने बताया इस मामले में मूर्ति खंडित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की जा रही है। इलाके में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

एक आरोपी गिरफ्तार, मानसिक रूप से विक्षिप्त

पुलिस-प्रशासन के समझाने के बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया है। जिसकी गिरफ्तारी हुई है, वह विक्षिप्त युवक है। जिसे पुलिस अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तारी के बाद भी लोग प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि लोगों का कहना था कि एक आदमी ऐसा नहीं कर सकता है। लोगों का आरोप है कि 10 लाख से अधिक के जेवरात की चोरी हुई है। फिलहाल मामले को सुलझा लिया गया है।

मंदिर के पुजारी ने पहले मूर्तियां टूटी हुई देखीं

रविवार की सुबह करीब 7 बजे पुजारी मंदिर पहुंचे थे तो देखा कि 6 मूर्तियां टूटी हुई थी। पुजारी ने ग्रामीणों को सूचना दी। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे और थाना गेट के सामने विरोध जताना शुरू कर दिया, तीन घंटे तक सड़क जाम किया। जिसके बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले एक विक्षिप्त को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि 10 लाख के जेवर चोरी हुए हैं, पर पुलिस पुष्टि नहीं कर रही। पुजारी ने बताया कि एक व्यक्ति मंदिर में घुसा था। प्रशासन मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखेगा। दूसरे संदिग्ध की भूमिका नजर आएगी तो उसकी पहचान की जाएगी। थाना परिसर में स्थानीय लोगों और पूजा समिति से बातचीत के दौरान कुछ बाहरी लोगों ने पत्थरबाजी करने की कोशिश की।

वहीं एसडीपीओ ने कहा कि गोली चलने की घटना निराधार है। स्थिति शांतिपूर्ण है। घटनास्थल पर अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव, स्थानीय थानाध्यक्ष,अंचल निरीक्षक मौजूद हैं। स्थिति शांतिपूर्ण है। जिला प्रशासन ने अफवाह पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

4 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

10 घंटे ago