Bihar

लालू यादव कल तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ कोर्ट में होंगे पेश, राबड़ी और मीसा होंगी साथ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप के साथ सोमवार 7 अक्टूबर को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे. उनकी यह पेशी लैंड फॉर जॉब केस में होगी. इसके लिए राजद नेता रविवार शाम को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली रवाना होने के लिए उनकी, राबड़ी देवी और मीसा भारती के हवाई जहाज का टिकट भी आ गया है. तेजप्रताप के पहले से ही दिल्ली में मौजूद होने की खबर है. वहीं, तेजस्वी के भी आज रात तक दुबई से दिल्ली लौटने की खबर सामने आ रही है.

पहली बार तेजप्रताप कोर्ट में होंगे पेश

लैंड फॉर जॉब केस में लालू, तेजस्वी, तेज प्रताप समेत 8 आरोपियों की पेशी होनी है. इस केस के सिलसिले में तेजप्रताप को पहली बार समन भेजा गया है. जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू यादव को मुख्य साजिशकर्ता बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक पेशी के दौरान लालू यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती मौजूद रहेंगी.

2004 से 2009 के बीच हुआ था घोटाला

जमीन के बदले नौकरी का घोटाला 2004 से 2009 के बीच हुआ था. जब लालू यादव रेल मंत्री थे।. लालू यादव पर आरोप लगा कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और रेलवे में ग्रुप डी में कई लोगों को जमीन के बदले नौकरी दी. इस मामले में कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया है. वहीं, इस केस से जुड़े तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

ईडी के अनुसार नौकरी के बदले जो जमीन ली गई, वह आज भी लालू परिवार के कब्जे में है. ईडी ने चार्जशीट में कहा, जांच के दौरान पाया कि मेसर्स ए.के. इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य संस्थाओं का इस्तेमाल भूमि अधिग्रहण और नौकरी-भूमि योजना के बीच संबंध को और अधिक परतदार और अस्पष्ट करने के लिए किया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

9 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

10 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

11 घंटे ago