Bihar

बिजली का मीटर बदलने पर जूनियर इंजीनियर को पीटने वाला जन सुराज का नेता गिरफ्तार; बेटा फरार

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बिजली का मीटर बदलने पर जन सुराज पार्टी के नेता ने जूनियर इंजीनियर (जेई) की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी राजकिशोर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। राजकिशोर मनुआपुल के जोकहां गांव का रहने वाला है। उस पर कुमारबाग के विद्युद आपूर्ति प्रशाखा के जेई से मारपीट करने का आरोप है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि राजकिशोर को रक्सौल के कौडीहार चौक से गिरफ्तार किया गया। वह पुलिस के डर से नेपाल भागने की कोशिश कर रहा था। इस मामले में फरार राजकिशोर के बेटे शाहिद को पुलिस तलाश रही है।

पुलिस का कहना है कि शाहित की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट के आदेश पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। जानकारी के अनुसार बीते 22 अक्टूबर को जेई राकेश कुमार बिजली विभाग की टीम के साथ अपने क्षेत्र में मीटर बदलने का काम करवा रहे थे। इसी दौरान वे राजिकिशोर चौधरी के यहां पहुंचे। उनका बिजली का मीटर खराब मिलाई। जेई ने बताया कि उसके यहां का 29,150 रुपये का बिजली बिल भी बताया था। उनके परिसर का मीटर बदलकर नया लगा दिया गया।

इसी दौरान राजकिशोर चौधरी और उसके बेटे शाहिद ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से गाली-गलौज की। फिर वह जेई को कुदाल से मारने के लिए दौड़े। उन्होंने मीटर को उखड़वा दिया और जेई की पिटाई कर दी। साथ ही जेई का मोबाइल फोन छीनकर उसमें रिकॉर्ड किया गया वीडियो भी डिलीट कर दिया। जेई की शिकायत पर मनुआपुल थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

एसपी डॉ शौर्य सुमन ने जेई पर हुए हमले के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना में नामजद पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने का आदेश मनुआपुल थानाध्यक्ष नरेश कुमार को दिया था। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर राजकिशोर चौधरी की गिरफ्तारी कर ली गई। गिरफ्तार राजकिशोर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़ा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago