Bihar

हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार…जिसे मारना है, मार दे; लॉरेंस की धमकी के बाद पप्पू यादव का छलका दर्द

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्वोई से धमकी मिलने के बाद आज उनका दर्द छलक पड़ा। पप्पू यादव ने कहा कि गृह मंत्रालय से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, डीजीपी, आईजी, एसपी तक से सुरक्षा की गुहार लगा चुका हूं। लेकिन अभी तक कोई सिक्योरिटी नहीं मिली है। मैं तो कहता हूं, जो सुरक्षा है, वो भी वापस ले लो। जिसे मारना है, मार दे। मैंने तो चिट्ठी लिख दी है, कि आप सुरक्षा वापस ले लीजिए।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार के आसपास रहने वाले जो लोग हैं, वो नहीं चाहते कि वो मुझसे मिलें। ऐसे लोग जमीन माफिया से मिले हैं। मैंने तो चीफ सेक्रेटरी से लेकर डीजीपी, आईजी तक से बात की। उनका काम है धमकी देना, मैं अपना काम कर रहा हूं, हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। मैंने तो चिट्ठी लिख दी है, कि आप अपनी सुरक्षा हटा लीजिए। मुझे आपकी सुरक्षा नहीं चाहिए। अभी भी मेरे पास कोई सिक्योरिटी नहीं है। जिसको मारना है, आकर मार दे। लेकिन सच्चाई के रास्ते से नहीं हटाऊंगा। सदन और सदन के बाहर लोगों की जो जिम्मेदारी दी गई है, वो काम करूंगा। देश की जनता मेरे लिए भगवान है, उसे मैं इंसान नहीं मानता। उसकी मदद मरते दम तक करूंगा। मेरा किसी से निजी झगड़ा नहीं है, हालांकि देश के किसी नागरिक पर यदि कोई संकट आता है तो हम उनके साथ खड़े हैं।

आपको बता दें हाल ही में फोन पर पप्पू यादव को लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी भरा कॉल आया था। जिसमें एक्स पर लॉरेंस को लेकर किए गए कमेंट्स का जिक्र किया गया था। और जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर वाई कैटेगरी से जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी।

दरअसल अपनी पोस्ट में पप्पू यादव ने लॉरेंस को दो टके का अपराधी बताया था। और 24 घंटे में उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने की बात कही थी। हाल ही में बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से भी पप्पू यादव ने मुलाकात की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इशांत का चयन बिहार टीम में, ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…

4 घंटे ago

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

8 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

12 घंटे ago