दरभंगा और मुंबई के बीच हवाई यात्रा अब और सुलभ हो जाएगी। दोनों शहरों के लिए विमान परिचालन के लिए स्लॉट मिल जाने से इंडिगो की फ्लाइट आगामी एक दिसंबर से उड़ान भरेगी। दरभंगा-मुंबई और मुंबई-दरभंगा के बीच टिकटों की बुकिंग मंगलवार से शुरू हो गई। फिलहाल एक दिसंबर के लिए इंडिगो की मुंबई-दरभंगा फ्लाइट का टिकट 6,233 रुपए में उपलब्ध है। एक दिसंबर को दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए 7,115 रुपए में टिकटों की बुकिंग चल रही है।
दरभंगा-दिल्ली रूट के लिए भी इंडिगो को विमानों के परिचालन के लिए स्लॉट मिल गया है। दोनों शहरों के बीच एक दिसंबर से रोज विमानों का परिचालन होना है। हालांकि, इस रूट पर अभी टिकटों की बुकिंग शुरू नहीं हुई है। दरभंगा और मुंबई के बीच इंडिगो की ओर से बुकिंग शुरू हो जाने से यात्रियों में हर्ष है। इस रूट पर फिलहाल केवल स्पाइसजेट के विमान का परिचालन होता है। त्योहारों के समय में टिकटों की कीमत आसमान छूने की वजह से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
एक दिसंबर से दो विमानन कंपनियों की सेवा मिलने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। दोनों कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा का लाभ यात्रियों को मिलेगा। विमानों की संख्या बढ़ने से केवल दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर के लोगों को ही लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि सीमांचल से लेकर नेपाल के तराई इलाके के लोगों की यात्रा भी आसान हो जाएगी। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, जोगबनी, फारबिसगंज, अररिया आदि जिलों से यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचते हैं। मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी से भी यात्री यहां आते हैं। अंतिम समय में उड़ान रद्द होने की जानकारी मिलने से उन्हें मायूस होना पड़ता था।
समस्तीपुर : विवाह सीजन में रसोई गैस की बढ़ती मांग को लेकर समस्तीपुर सदर एसडीओ…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में गुरुवार की रात एक घर…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ…
समस्तीपुर : शहर के दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी द्वारा आयोजित एईडीओ परीक्षा में…
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…