Samastipur

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली। घटना की जानकारी घर लौटने के बाद पीड़िता को हुई। इसके बाद उसने मुफस्सिल थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता धरमपुर वार्ड-6 निवासी मो. महसूद की पत्नी शगुप्ता तबस्सुम ने पुलिस को बताया कि वह 26 अगस्त को किसी काम से अपना घर बंद कर बाहर गई थी। घर में ताला लगा हुआ था।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर को सुनसान पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखे सामान को खंगालने के बाद नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता के अनुसार चोरी किये गए सामान और नगदी की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये है। शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

2 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

15 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

15 घंटे ago