Bihar

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच लगातार संवाद बढ़ाने और आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

बैठक में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी यादव ने बिहार में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, प्रदेश की कानून-व्यवस्था, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर अपनी बात रखी।

जहरीली शराब से चार मौतों पर सरकार को घेरा

बाढ़ में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत की घटना पर तेजस्वी यादव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जहरीली शराब के कारण लोगों की जान जा चुकी है।

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह लापरवाह है और कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।

लगातार गरीबों की जान जा रही है। खासकर दलित और अतिपिछड़े समाज के लोग इन घटनाओं से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

1 घंटा ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

9 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

14 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

15 घंटे ago