Categories: BiharNEWS

बिहार: दशहरा जुलूस में बेकाबू हाथी में मचाया उत्पात, गाड़ियों को खिलौने की तरह उठाकर फेंका; एक शख्स की गई जान

बिहार में सारण जिले के एकमा इलाके में दशहरा जुलूस के दौरान हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां जुलूस के दौरान एक हाथी सनक गया। हाथी के सनक जाने के बाद जुलूस में शामिल लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब एक घंटे तक हाथी ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गाड़ियों को खिलौने की तरह फेंकता नजर आ रहा है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। हालांकि करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू हाथी पर काबू पाया जा सका।

जुलूस में बेकाबू हुआ हाथी

दरअसल, पूरा मामला एकमा इलाके का बताया जा रहा है। यहां शनिवार के शाम को एकमा के प्रसिद्ध आंखडा मेला का आयोजन कराया गया था। इस दौरान भुइली गांव से जुलूस भी निकाला गया था। इस जुलूस में शामिल एक हाथी अचानक भड़क गया। बताया जा रहा है कि पहले तो हाथी सामान्य रूप से जुलूस के साथ आगे बढ़ रहा था, लेकिन भीड़ के द्वारा हल्ला मचाए जाने और चार पहिया वाहनों को देखकर हाथी भड़क उठा। इस तरह से हाथी जुलूस में बेकाबू हो गया। बेकाबू हाथी ने मुख्य सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। लगभग एक घण्टे तक मेला में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

सामने आया वीडियो

हाथी के भड़क जाने और उत्पात मचाए जाने की खबर से पूरे मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यहां मौजूद लोग आपाधापी में इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने हाथी का वीडियो भी बना लिया। बेकाबू हाथी ने 2 चारपहिया वाहनों सहित 3 दो पहिया वाहनों और आसपास के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मेला में शामिल अन्य हाथियों के महावतों ने हाथी को जैसे-तैसे भीड़भाड़ वाले इलाके से निकालकर सुनसान बगीचे में पहुंचाया। यहां खेत में काम कर रहे एक किसान को हाथी ने मार डाला। बाद में किसी तरह हाथी पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : प्रेमिका से मिलने के लिए बुलाया और फिर 5 नाबालिग बच्चों ने साथ मिलकर धार-धार हथियार से काट डाला प्रेमी युवक का गला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले हसनपुर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले…

5 घंटे ago

साइबर ठगी के शिकार हुए युवक को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने रिकवर कर 25,760 रुपये कराए वापस

समस्तीपुर : साइबर अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की पुलिस…

11 घंटे ago

बिहार में हर रोज 1.7 लाख लीटर शराब गटक रहे लोग, अबतक 5 करोड़ लीटर जब्त; तेजस्वी ने शराबबंदी को मजाक बताया

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…

12 घंटे ago

नीतीश-सम्राट के सामने लगे ‘सीएम निशांत’ के नारे; मुस्कुराकर बढ़ गए मुख्यमंत्री

बिहार की राजनीति में सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का पॉलिटिकल वैल्यू काफी…

15 घंटे ago

बिहार: बेटी के प्रेम-प्रसंग से खफा पिता बना हैवान, टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच महीनों की तपस्या पलभर में राख, किसानों की आंखों के सामने जल गई उम्मीदों की सुनहरी फसल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर…

19 घंटे ago