Bihar

बिहार में बदलेगा मौसम, अब गुलाबी ठंड की होगी एंट्री; रात के तापमान में गिरावट आएगी

बिहार में अब ठंड की एंट्री होने वाली है। आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है। सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जबकि, रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, 18 अक्टूबर को 11 जिलों में बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क बना रहा है। तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिहार के ऊपर कोई मौसमी गतिविधि नहीं है, जिसके कारण आज मौसम शुष्क बना रहेगा और कई जिलों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, बिहार के निचले इलाकों से पश्चिमी हवा ऊपर की ओर आ रही है, जिसके कारण अब धीरे-धीरे तापमान में कमी आने की संभावना है।

बिहार में कब होगी ठंड की एंट्री

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दो-तीन हफ्तों में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। उसके कारण लोग उमस से परेशान हो सकते हैं। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में राज्य में पछूआ हवा की एंट्री पूरी तरीके से हो जाएगी। जिसके कारण ठंड का माहौल बनेगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली और छठ महापर्व के करीब ठंड की शुरुआत हो सकती है।

18 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार 18 अक्टूबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर और बांका जिले के एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago