Bihar

जल्द मिल सकता है डेंगू का टीका, बिहार में शुरू हुआ वैक्सीन का अंतिम क्लिनिकल ट्रायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार और देश के दूसरे हिस्सों में डेंगू से बीमार पड़ रहे लोगों को इस बीमारी के खौफ से हमेशा के लिए मुक्ति दिलानेवाला टीका बनाने का काम तेजी से चल रहा है. पटना में डेंगू वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल का तीसरा चरण शुरू हो गया है. अब तक छह लोगों को डेंगू वैक्सीन का टीका लग चुका है. बिहार में लगभग 500 लोगों को यह परीक्षण टीका लगेगा.

दो वर्षों का लग सकता है समय

वैज्ञानिकों की टीम टीका लेनेवालों की दो साल निगरानी करेगी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद का पटना स्थित राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान क्लिनिकल ट्रायल संचालित कर रहा है. आरएमआरआईएमएस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी तरह देश में बन रहे वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल 26 सितंबर को चालू हो गया है. इसके तहत अब तक छह लोगों को वैक्सीन डोज दिया गया है. आईसीएमआर टीका लेनेवालों की दो साल तक निगरानी करेगी.

10 हजार लोगों को लगाया जायेगा टीका

वैक्सीन बनाने में आईसीएमआर और पैनेसिया बायोटेक लिमिटेड मिलकर काम कर रही है. टीका परीक्षण के लिए 10 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी. डेंगू टीका के परीक्षण के लिए देश भर में 19 केंद्र चुने गए हैं. आरएमआरआईएमएस उनमें से एक केंद्र है. इस लिहाज से हर केंद्र को लगभग 500 लोगों को ट्रायल का टीका लगाना है.

बिहार में बेकाबू डेंगू, 24 घंटे में मिले 123 नए मरीज

बिहार में रोज डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं. इस साल 4416 मरीज अस्पताल पहुंचे हैं और 12 लोगों की मौत हुई है. अकेले पटना में 2184 मरीज मिले हैं. वैक्सीन पटना देरी से पहुंचने के कारण ट्रायल पर थोड़ा असर पड़ा है. इसे जुलाई में आ जाना था, लेकिन सितंबर में आया. जुलाई में आने से ट्रायल शुरू हो गया होता और डेंगू के मौसम में इसका असर देखने का एक मौका होता. पटना के ज्यादातर इलाकों में डेंगू फैल गया है और कुछ एरिया तो इसका हॉट स्पॉट बना हुआ है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago