Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न; पटना में लगे पोस्टर, इस जदयू नेता ने की मांग

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड जदयू के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक पटना में हो रही है। इससे पहले एक बड़ा पॉलीटिकल डेवलपमेंट देखने को मिला है। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की गई है।

पटना में सीएम हाउस और जदयू कार्यालय के बीच में इसका बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर के जरिए जदयू के एक नेता ने अपनी यह मांग भारत सरकार के सामने रखी है। आज जदयू की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र पार्टी जनों को दे रहे हैं।

पार्टी के बिहार प्रदेश महासचिव छोटू सिंह ने यह पोस्टर लगवाया है जिसमें लिखा गया है कि प्रख्यात समाजवादी और बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिया जाए। पार्टी ने इसके जरिए बड़ी मांग की है। पटना की सड़कों पर लगाए गए ये पोस्टर सुर्खियों में हैं जिसमें नीतीश कुमार का बड़ासा फोटो लगाकर भारत रत्न देने की मांग की गयी है।

आज जदयू की नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक हो रही है। उससे पहले महासचिव छोटू सिंह की ओर से नई सियासी चाल चली गई है पार्टी के प्रदेश महासचिव की पटना में कई स्थानों पर नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग वाला पोस्टर लगवाए गए हैं।

हालांकि यह चर्चा है अब तक जदयू अन्य महापुरुषों को भारत रत्न देने की मांग उठाती रही है। लेकिन अबकी बार पार्टी महासचिव की ओर से अपने ही नेता को यह बड़ा सम्मान देने की मांग की जा रही है। छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के देश का बड़ा समाजवादी नेता बताया है और बिहार का विकास पुरुष करार दिया है। देखना अहम होगा कि इस पर कार्यकारिणी की बैठक में कोई चर्चा होती है या फिर पोस्टर तक की बात रह जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago