Samastipur

विभूतिपुर में फर्जी तरीके से शिक्षकों को योगदान कराने के मामले में दो हेडमास्टरों पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- शिक्षा विभाग के स्थापना डीपीओ ने फर्जी तरीके से शिक्षकों को विद्यालय में योगदान कराने वाले दो प्रभारी हेडमास्टर पर विभागीय कार्रवाई के लिए नियोजन इकाई के सचिव को पत्र भेजा है। इसमें दोनों पर की गयी कार्रवाई से अवगत कराने को कहा गया है।

पत्र में कहा गया है कि अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन के नेतृत्व में फर्जी शिक्षक नियुक्ति से संबंधित जांच में प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप राम एवं प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया वार्ड एक के प्रभारी प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार टंडन द्वारा अवैध रूप से फर्जी शिक्षकों का विद्यालय में योगदान कराने के कारण नगर थाना समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज करात्यी गयी है। जिसके आलोक में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसलिए दोनों शिक्षकों पर तत्काल प्रभाव से विभागीय प्रावधानानुसार कार्रवाई करें। पत्र की प्रति कार्रवाई सचिव ग्राम पंचायत राज खास टभका दक्षिण और सचिव ग्राम पंचायत राज कल्याणपुर दक्षिण के अलावा आवश्यक कार्रवाई के लिए बीडीओ विभूतिपुर को भी भेजा गया है।

विदित हो कि गत 27 सितंबर को बीईओ कृष्णदेव महतो ने नगर थाना समस्तीपुर में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसमें कहा गया है कि डीएम के आदेश पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन समस्तीपुर की अध्यक्षता में फर्जी शिक्षक नियुक्ति की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया था। इसी आलोक में विभूतिपुर प्रखंड के 18 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को जांच के लिए अपर समाहर्ता ने अपने कक्ष में बुलाया था।

जांच में निकहत परवीन फर्जी विद्यालय अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर के संबंध में उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप राम से पूछताछ की गई। उनके द्वारा बताया गया कि उक्त विद्यालय अध्यापिका विगत दो वर्षों से मेरे विद्यालय में पदस्थापित है। जब इस संबंध में अपर समाहर्ता ने कड़ाई से पूछताछ की तब उनके द्वारा बताया गया कि परवेज नामक एक व्यक्ति 35 हजार रुपया लेकर निकहत परवीन का योगदान कराया था। इसी क्रम में दिलीप राम द्वारा बताया गया कि परवेज नामक व्यक्ति के कहने पर संबंधित शिक्षिका का योगदान कराया गया। वो कार्यालय के बाहर खड़े हैं। तत्क्षण वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मी द्वारा कार्यालय के बाहर से परवेज को कार्यालय प्रकोष्ठ में लाया गया। पूछताछ के क्रम में उसने स्वीकार किया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा दी गई वक्तव्य सही है।

इसी क्रम में कार्यालय कर्मी द्वारा बताया गया कि जांच हेतु एक उपस्थित एक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा उक्त दोनों व्यक्तियों को बचाने हेतु आग्रह किया जा रहा है जिसका नाम अविनाश कुमार टंडन है। जो प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया वार्ड संख्या-01 में है। जब टंडन को कार्यालय कक्ष में बुलाया गया तो परवेज द्वारा बताया गया कि टंडन को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।

तत्क्षण कार्यालय में उपस्थित सुरक्षा कर्मी द्वारा उन तीनों व्यक्ति को रोक लिया गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया के प्रधानाध्यापक टंडन उक्त विद्यालय में भी फर्जी विद्यालय अध्यापकों के संबंध में जांच कार्य जारी है। चर्चा है कि प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया में शिल्पी कुमारी, सुधांशु कुमार और कंचन कुमारी पर फिलहाल जांच जारी है। वहीं प्राथमिक विद्यालय पुरुषोत्तमपुर में निकहत परवीन और तनुजा कुमारी पर भी जांच जारी है। चर्चा है कि प्रखंड में ऐसे दो दर्जन संदिग्ध शिक्षकों की जांच की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

10 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

11 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

16 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

24 घंटे ago