Samastipur

डाक पार्सल लिखे ट्रक से कुचला फिर ला’श को बेगूसराय से समस्तीपुर तक कई किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से एक दिल दहला देने वाली खबर सामनें आयी है जहां एक ट्रक चालक ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचलने के बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। मामला बेगूसराय जिले और समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के सीमावर्ती रसीदपुर गांव में ट्रक की चपेट में आने के बाद चक्के में फंसे मृतक के शव लेकर भाग रहा चालक दलसिंहसराय में धराया है।

लोगों ने चालक की पिटाई करने के बाद उसे सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक के चालक को अपने कब्जे में लेने के बाद मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक में फंसे शख्स के शव को कई किलोमीटर तक घसीटने का सीसीटीवी वीडियो भी सामनें आया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को बेगूसराय के रसीदपुर में साइकिल सवार एक अधेड़ को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में ले लिया। हादसे के बाद उसकी लाश ट्रक में ही फंस गयी। उसके बावजूद रोकने के बजाय चालक ट्रक लेकर भागने लगा, जिसके बाद रसीदपुर के लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया।

बताया गया है कि कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में आरबी कॉलेज के पास सड़क पर वाहनो की भीड़ के कारण ट्रक चालक आगे नहीं भाग सका। तब तक पीछा करने वाले भी पहुंच गए और चालक को ट्रक से उतार पिटाई शुरू कर दी। जिसकी जानकारी मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस पहुंची और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर शदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है। ट्रक चालक पूर्णिया से पटना जा रहा था। ट्रक पर डाक पार्सल लिखा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago