Bihar

नीतीश कुमार के गिड़गिड़ाने का वीडियो है तो सार्वजनिक करें; तेजस्वी यादव को अशोक चौधरी का चैलेंज

बिहार की सियासत में इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू ) के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। फिर चाहे वो राज्य की कानून व्यवस्था हो, या फिर गठबंधन की राजनीति। आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार अपराध पर नीतीश सरकार को घेर रहे हैं। अब उनके उस बयान पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। जिसमें उन्होने कहा था कि नीतीश कुमार गठबंधन के लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव के सामने गिड़गिड़ाए थे। और हाथ जोड़कर माफी भी मांगे थे। उसका वीडियो भी उनके पास है। जिस पर अब जेडीयू ने पलटवार किया है।

नीतीश सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव के पास ऐसा कोई वीडियो है, तो सार्वजनिक करें। झूठ बोलने से अच्छा है कि उसे सार्वजनिक कर दें। जब आप पब्लिक में बोल रहे हैं, तो वीडियो भी पब्लिक में साझा करिए। अगर नीतीश कुमार का वीडियो है, जिसमें वो लालू यादव के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। तो करिए सार्वजनिक हम लोग भी देखें।

अशोक चौधरी ने तेजस्वी के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होने कहा था कि हम लोगों ने दो-तीन बार उन लोगों का कल्याण कर दिया। लेकिन अब नहीं करेंगे। जिस पर चौधरी ने कहा कि माननीय नेता (नीतीश कुमार) के साथ आने से किन-किन राजनीतिक दलों को फायदा हुआ है, सब जानते है आंकड़ा देखिए। झूठ बोलना, एक ही बात को बार-बार रिपीट करने से कोई फायदा नहीं हैं। आंकड़ा देखिए जब-जब राजनीतिक दल नीतीश कुमार के साथ आए हैं। तो आंकड़े क्या कहते हैं। खुद समझ में आ जाएगा। 2015 से पहले क्या थे लालू यादव, कितनी सीटों पर थे, और नीतीश कुमार से अलायंस करने के बाद किस स्थिति पर आ गए। ये सब तो आंकड़ा कहता है। हम ज्यादा नहीं बोलेंगे।

तेजस्वी ने कहा था कि अशोक चौधरी बीजेपी के टच में हैं। जिस पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम तो पुतिन और बाइडेन के संपर्क में भी हैं। इंटरनेशनल नेता हैं हम, तो जाहिर सी बात है भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के भी संपर्क होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago