Bihar

बिहार: सदर अस्पताल के शौचालय की फर्श पर मृत पड़ा शख्स अचानक हो गया जिंदा, जाने कैसे हुआ यह कारनामा…

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सोमवार को एक अजीबो-गरीब घटना हुई। सदर अस्पताल के सफाईकर्मी ने स्वास्थ्य प्रशासन को सूचना दी कि सुबह से ही पहले मंजिल स्थित बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है।

कर्मी की सूचना पर नगर थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस जब कर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो, अंदर एक युवक फर्श पर गिरा हुआ था।

नब्ज टटोला और बता दिया मृत

पुलिसकर्मी या कोई स्वास्थ्य कर्मी नब्ज टटोलने के बाद उसे मृत समझ लिया। धीरे-धीरे शौचालय में शव मिलने की खबर अस्पताल में आग की तरह फैल गई।

पुलिस भी उसे बाथरूम से निकलने से पहले एफएसएल टीम काे बुलाने के बाद उसके आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को दी।

सिविल सर्जन ने पोस्टमार्टम का दिया आदेश तभी…

सिविल सर्जन जब बाथरूम में आकर युवक को देखा, तो उन्होंने भी नब्ज बिना टटोले सफाई कर्मी को पोस्टमार्टम के पास ले जाने का आदेश दिया। जैसे ही युवक के कानों तक यह बात पहुंची वह उठ खड़ा हो गया ।इस घटना के बाद सिविल सर्जन भी हक्का बक्का रह गए। जिसने भी यह नजारा देख वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।

युवक को थाने ले गई पुलिस

दरअसल, युवक अस्थावां थाना क्षेत्र के जिराइनपर गांव निवासी राकेश कुमार है। वह सदर अस्पताल में दवा लेने आया था। वह नशे में धुत्त था। इस पूरे मामले के बाद पुलिस उसे लेकर थाना चली गई।

युवक को देखने के लिए लगी भीड़

खबर लोगों के बीच फैलते ही युवक को देखने के लिए सदर अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। सीएस ने बताया कि युवक नशे की हालत में था, इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गया। हालांकि, जब वह देखने गए तो युवक उठकर खड़ा हो गया और खुद चलकर नीचे उतरा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

4 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

5 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

17 घंटे ago