Bihar

बिहार: गंगा का रौद्र रूप, खिलौने की तरह ढह रहे घर, महज कुछ सेकेंडो में आंखों के सामने बह गया दो मंजिला मकान

बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. भागलपुर और मुंगेर का एक बड़ा इलाका बाढ़ से तबाह हो रहा है. ऐसे में गंगा की तेज बहाव के कारण कई घर और मकान नदी में समा जा रहे हैं. यहां दो मंजिला मकान के गंगा नदी में समा जाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 10 सेकेंड के अंदर पूरी इमारत नदी में विलीन हो गई.

बता दें कि बाढ़ के दौरान इन इलाकों में गंगा की तेज धार के कारण काफी कटाव होता है. इस कारण कई गांव नदी में समा जाते हैं. इन दिनों भी कटाव जारी है. एक तो बाढ़ ऊपर से भागलपुर में देर रात से तेज आंधी और बारिश की वजह से बाढ़ग्रस्त इलाके और बाढ़ पीड़ितों के कैम्प में कोहराम मच हुआ है. नदी किनारे वाले इलाके में जहां गंगा नदी का तेज बहाव है. वहां कई मकान नजर के सामने गंगा में विलीन होते दिखे.

एनएच 80 की कई सड़कों पर बाढ़ के पानी का तेज बहाव है तो कई रास्तों पर पेड़ के गिरने से आवाजाही बाधित हो गया. गंगा नदी में जलस्तर तकरीबन 14 सेंटीमीटर कम जरूर हुआ है, लेकिन नदी में खतरे के निशान से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है. इस वजह से इधर से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कुछ के रूट भी बदल गए हैं.

बाढ़ग्रस्त इलाके के लोग ऊंची जगहों पर सरकारी कैंपों में पनाह लिये हुए हैं. इनका सबकुछ बर्बाद हो चुका है. वहीं गंगा किनारे के इलाकों में कटाव भी बदस्तूर जारी है. कटाव के दौरान गांव के गांव गंगा नदी में कटकर विलीन हो जाते हैं. इन दिनों बाढ़ग्रस्त इलाकों में ऐसा नजारा आम होता है.

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

36 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago