समस्तीपुर/दलसिंहसराय : स्थानीय आरबी कॉलेज में नैक की टीम ने 12-13 सितंबर को भौतिक सत्यापन किया था। एसएसआर एवं भौतिक सत्यापन के उपरांत नैक ने महाविद्यालय को बी ग्रेड प्रदान किया है। महाविद्यालय को तृतीय चक्र के नैक मूल्यांकन में 2.25 सीजीपीए के साथ बी ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो पूर्व के द्वितीय चक्र नैक मूल्यांकन से बेहतर स्थिति को दर्शाता है।
महाविद्यालय की वर्तमान स्थिति के आधार पर जो ग्रेड महाविद्यालय को प्राप्त हुआ है, उस पर महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. संजय झा एवं नैक संयोजक डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय ने संतोष व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की। प्रो. झा ने कहा कि हमने अल्प संसाधन के होते हुए भी बेहतर प्रदर्शन किया है। नैक स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों ने प्रधानाचार्य प्रो झा को नैक द्वारा प्राप्त परिणाम को समर्पित किया।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…